गेहूं की फसल की हुई क्रॉप कटिंग
प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगररबी फसलों के आच्छादन के क्रम में 2676 हेक्टेयर में प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने स्वयं एवं सरकारी सहायता के बदौलत खेती की़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने जानकारी दी कि श्रीविधि के अंतर्गत 90 हेक्टेयर में प्रत्यक्षण तथा जीरो टिलेज विधि से 236 हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं की किस्म पीबीडब्लू […]
प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगररबी फसलों के आच्छादन के क्रम में 2676 हेक्टेयर में प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने स्वयं एवं सरकारी सहायता के बदौलत खेती की़ प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने जानकारी दी कि श्रीविधि के अंतर्गत 90 हेक्टेयर में प्रत्यक्षण तथा जीरो टिलेज विधि से 236 हेक्टेयर में किसानों ने गेहूं की किस्म पीबीडब्लू -502 तथा पीबीडब्लू-550 की प्रत्यक्षण अपने खेतों में की़ गेहूं के परिपक्कन के बाद किसान सुबोध सिंह, सुनील सिंह, चन्द्रकेत सिंह, सूर्यनारायण सिंह के खेतों में 10.5 वर्गमीटर में गेहूं की क्रॉप कटिंग करायी गयी़ जिसमें श्रीविधि से 36 क्विंटल तथा जीरो टिलेज विधि से 34 क्विंटल प्रतिहेक्टेयर गेहूं की उपज क्षमता प्राप्त की गयी़ मौके पर किसान सलाहकार विनोद शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, शिवनाथ कुमार, संजय त्रिवेदी, राजीव कुमार आदि मौजूद थे़ गेहूं के कम उत्पादन क्षमता कम प्राप्त होने के संदर्भ में बीएओ नवलकिशोर सिंह ने जानकारी दी की बारिश तथा तेज हवाओं के प्रभाव के कारण पुष्पन तथा परागण की क्रिया गेहूं की प्रभावित हुई जिससे उत्पादन क्षमता लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त नहीं हो सकी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










