स्कूल व गांव में चलेगा जागरूकता अभियान
समस्तीपुर. आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग 14-20 अप्रैल तक जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रहा है़ जागरूकता अभियान के तहत विभाग ने आम लोगों से आग से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है़ विभाग इसके तहत स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान में जाकर विद्यार्थियों को आग से बचाव के […]
समस्तीपुर. आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग 14-20 अप्रैल तक जागरूकता सप्ताह के रूप में मना रहा है़ जागरूकता अभियान के तहत विभाग ने आम लोगों से आग से बचाव के लिए एहतियात बरतने की अपील की है़ विभाग इसके तहत स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग संस्थान में जाकर विद्यार्थियों को आग से बचाव के लिए जागरूक करेंगी ताकि आग से बड़े पैमाने पर क्षतिपूर्ति से बचा जा सके़ जिस तरह आगजनी की घटना बढ़ रही है़ इसे देखते हुए अग्निशमन विभाग ने जागरूकता अभियान के तहत परचा वितरण करने की योजना बनायी है़ इस संबंध में जिला योजना पदाधिकारी डी़ राम ने बताया कि जागरूकता अभियान में पंचायत के मुखिया एवं वार्ड आयुक्त को जोड़कर लोग को जागरूक किया जायेगा़ ताकि आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके़ आग लगने की स्थित में लोगों को धैर्य से काम करना चाहिए पहले बच्चों एवं लोगों को निकालने का प्रयास करना चाहिए़ आग लगने की सूचना सबसे पहले फायर स्टेशन या पुलिस थाने को देना चाहिए़ उन्होंने बताया कि आज कल विद्युत से लगनेवाली आग ज्यादा भयानक हो रही है़ इस से बचने की जरूरत है़ एक आंकड़े के अनुसार जलती हुई बीड़ी, सिगरेट की छोटी सी टुकड़ी देश में 16 प्रतिशत अग्निकांडों का कारण बनती है़ बुझाकर फेंकने से इस पर रोक लग सकती है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










