मंगलवार देर शाम की घटना, जूट मिल में फिर फेंका बम

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में स्थित रामेश्वर जूट मिल में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक बार फिर बम विस्फोट किया. हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी आनंद कुमार मिल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये है. छह दिन पहले ही जूट मिल […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर में स्थित रामेश्वर जूट मिल में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक बार फिर बम विस्फोट किया. हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलने पर एएसपी आनंद कुमार मिल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये है.
छह दिन पहले ही जूट मिल पर बम फेंका गया था, जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया था.घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम करीब पौने नौ बजे डीजल शेड के ऊपर किसी ने बम फेंक दिया. बम फेंकने के साथ तेज आवाज हुई. आवाज सुनकर गेट संख्या तीन पर तैनात गार्ड वहां से भागकर मिल के अधिकारियों को इसकी सूचना दी.
विस्फोट से डीजल शेड के ऊपर लगी चादर क्षतिग्रस्त हो गयी है. इस संबंध में मिल प्रबंधक बीएन झा ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व उन पर नाजायज दवाब बनाने के लिये इस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं. इधर, मामले की छानबीन करने पहुंचे एएसपी ने थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार को अपराधियों की धर-पकड़ का निर्देश दिया. साथ ही मिल प्रबंधक से संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया.
छह दिन पहले भी फेंका गया था बम
बता दें कि गत आठ अप्रैल को भी अपराधियों ने डीजल शेड को टारगेट कर बम फेंका था. बम फेंकने के साथ ही तेज आवाज में विस्फोट हुआ था. इसमें मिल का एक कर्मचारी महेश राय जख्मी हो गया था. एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन