आज से जांची जायेंगी मैट्रिक की कॉपियां

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार राज्य परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन 15 अप्रैल से कराया जायेगा़ जिला मुख्यालय में इसके लिये तीन केंद्र बनाये गये हैं. मोडल उच्च विद्यालय, बालिका उवि घोषलेन व आरएसबी इंटर विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है़ं डीइओ बीके ओझा ने कहा कि 15 अप्रैल से मैट्रिक की कॉपियों […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : बिहार राज्य परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक की कॉपियों का मूल्यांकन 15 अप्रैल से कराया जायेगा़ जिला मुख्यालय में इसके लिये तीन केंद्र बनाये गये हैं. मोडल उच्च विद्यालय, बालिका उवि घोषलेन व आरएसबी इंटर विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है़ं
डीइओ बीके ओझा ने कहा कि 15 अप्रैल से मैट्रिक की कॉपियों की जांच का आदेश दिया गया है़ मैट्रिक की कॉपियों की जांच के लिए समिति द्वारा मूल्यांकन निदेशकों को कॉपियों की जांच का पैटर्न बताया गया़ उन्होंने बताया कि परीक्षा समिति ने उम्मीद जतायी थी कि 15 अप्रैल तक इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो जायेगा़ लेकिन अभी तक इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा नहीं होने से बोर्ड की परेशानी बढ़ती जा रही है़
मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों का मानना है कि सभी कॉपियों के मूल्यांकन में अभी 5 दिन का और समय लगेगा़ 3 केंद्रों पर अभी तक 70 से 78 फीसदी ही कॉपियों की जांच हो पायी है़ परीक्षक नहीं मिलने के कारण अंग्रेजी, हिन्दी की अधिकांश कॉपियां जांच के लिए बची है़ इसके अलावा उर्दू की कॉपियों की जांच की गति काफी धीमी है़ इन कॉपियों की जांच 15 अप्रैल तक पूरा होना मुमकिन नहीं है. कॉपी जांच नहीं होने के कारण इंटर के रिजल्ट में देर होने का भय छात्रों का सताने लगा है़
समिति की कोशिश थी कि 15 से 20 मई के बीच इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया जाये लेकिन जिस तरह इंटर की कॉपियां का मूल्यांकन चल रहा है, उससे रिजल्ट में देर होने की संभावना बनती जा रही है़ इधर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल का समर्थन कर रहे विभिन्न शिक्षक संघों के कारण मूल्यांकन कार्य पर असर पड़ सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन