1449 करोड़ रहा बिहार ग्रामीण बैंक का कुल व्यवसाय
समस्तीपुर. बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई. इसमें 85 शाखाओं के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि लेखा वर्षांत 2014-15 में समस्तीपुर प्रक्षेत्र का कुल व्यवसाय 1449 करोड़ रुपये का रहा. ऋण जमा अनुपात 91.92 और परिचालन लाभ […]
समस्तीपुर. बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई. इसमें 85 शाखाओं के प्रबंधकों ने हिस्सा लिया. इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि लेखा वर्षांत 2014-15 में समस्तीपुर प्रक्षेत्र का कुल व्यवसाय 1449 करोड़ रुपये का रहा. ऋण जमा अनुपात 91.92 और परिचालन लाभ 21.23 करोड़ रहा है. बैंक के अध्यक्ष शेखावत ने कहा कि बैंक का सीडी रेशियो 75.36 है. यह पूरे राज्य के किसी भी बैंक से अधिक है. बिहार सरकार ने निर्धारित मापदंड के आधार पर इस बैंक को उत्कृष्ट कार्यकलापों के कारण सबसे अधिक सौ अंक प्रदान किये हैं. ग्राहक सेवा को सुदृढ़ करने के लिए बैंक ने इस वर्ष चार सौ कर्मियों की नियुक्ति की है. मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखाओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर बैंक के प्रधान कार्यालय के वरीय प्रबंधक जावेद बहाब, क्षेत्रीय कार्यालय के वरीय प्रबंधक आरके सिन्हा, सुबोध कुमार, बीके झा, पीसी लाल, कमल नयन प्रसाद, भुनेश प्रसाद चौधरी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










