योजना मद की राशि गबन करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के मजरहिया निवासी राम ललित, कुमारी नेहा भारती समेत 11 लोगों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को आवेदन देकर पंचायत में रोजगार गारंटी योजना मद का बीस लाख 33 हजार 50 रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. आवेदन में वर्ष 2010-11 एवं वर्ष 13-14 में सात योजनाओं को फर्जी बताया गया है. […]

विज्ञापन

शिवाजीनगर. प्रखंड के मजरहिया निवासी राम ललित, कुमारी नेहा भारती समेत 11 लोगों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को आवेदन देकर पंचायत में रोजगार गारंटी योजना मद का बीस लाख 33 हजार 50 रुपये गबन करने का आरोप लगाया है. आवेदन में वर्ष 2010-11 एवं वर्ष 13-14 में सात योजनाओं को फर्जी बताया गया है. इसके लिए हुए भुगतान को गबन बताया गया है. इसमें रोजगार सेवक समेत कई लोगों पर मिलीभगत कर पैसा लेकर काम नहीं करने की बात कही गयी है. आवेदनकर्ताओं ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदकों ने पदाधिकारियों के नाम भेजे आवेदन में साफ साफ कहा है कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जाता है तो इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी नहीं चूकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन