छोटी बचत धन भंडारन का पहला कदम

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 10वारिसनगर. प्रखंड के डरसुर पंचायत में अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के द्वारा नाबार्ड संपोषित स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम शांतनु भट्टाचार्य ने एसएचजी एवं जेएलजी के महत्व एवं लाभ के बारे में जानकारी देते हुए आय वृद्घि के गुण […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 10वारिसनगर. प्रखंड के डरसुर पंचायत में अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के द्वारा नाबार्ड संपोषित स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. मुख्य अतिथि नाबार्ड के डीडीएम शांतनु भट्टाचार्य ने एसएचजी एवं जेएलजी के महत्व एवं लाभ के बारे में जानकारी देते हुए आय वृद्घि के गुण बताये. साथ ही बैंक से लिये गये ऋण के उपयोग पर महिलाओं से रूबरू हुए. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, डरसुर शाखा के प्रबंधक रामगुलाम पासवान ने कहा कि लिये गये ऋण का सदुपयोग कर महाजन से मुक्ति पा सकते हैं. आर्थिक रूप से सबल बन सकते हैंं. बिहार ग्रामीण बैंक के पूर्व प्रबंधक अतुल कुमार सिन्हा ने कहा कि आपकी छोटी-छोटी बचत एक दिन भंडार बन जायेगा. स्वयं सहायता समूह आपका अपना बैंक है. कार्यक्रम का संचालन औसेफा के परियोजना निदेशक देव कुमार ने किया़ मौके पर को-ऑर्डिनेटर लालटुन पासवान, संतोष कुमार, राहुल कुमार, रामपुनीत पासवान, गहनु पासवान, उपेंद्र पासवान, किरण देवी, आरती देवी, गुड्डी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, चंदेश्वर पासवान, रामलाल पासवान आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन