संत के बिना धरती जड़वत है : देवी चित्रलेखा

Published at :24 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
संत के बिना धरती जड़वत है : देवी चित्रलेखा

/रफोटो : 20मोहीउद्दीननगर. चैत्र नवरात्रा के चौथे दिन नंदनी गांव में आयोजित हो रहे शिव शक्ति सहस्रचंडी एवं भागवत महायज्ञ में संपूर्ण पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से आस्थावानों का सैलाब उमड़ रहा है़ सुबह पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यज्ञादि कार्य संपन्न हुए़ श्रीधाम वृन्दावन से पधारी कथा वाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी ने […]

विज्ञापन

/रफोटो : 20मोहीउद्दीननगर. चैत्र नवरात्रा के चौथे दिन नंदनी गांव में आयोजित हो रहे शिव शक्ति सहस्रचंडी एवं भागवत महायज्ञ में संपूर्ण पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से आस्थावानों का सैलाब उमड़ रहा है़ सुबह पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य यज्ञादि कार्य संपन्न हुए़ श्रीधाम वृन्दावन से पधारी कथा वाचिका पूज्या देवी चित्रलेखा जी ने उपस्थित श्रद्घालुओं को अमृतमयी भागवत कथा का रसास्वादन करायी़ उन्होंने श्रद्घालुओं को बतलाया कि जब भक्त आपस में मिलते है वहीं सत्संग प्रारंभ होता है़ इस धरती पर जब संत नही रहेगें धरती स्वत: समाप्त हो जाएगी़ संत के बिना धरती जड़वत है़ संसार की वास्तविकता है कि जब मनुष्य को सुख होता है तो सारे लोग मिल जाते है़ जब दुख होता है सारे लोग एक -एक करके मुख फेर लेते है़ भगवान सबसे पहले उसका उद्घार करते है, जो भगवान के भक्त का शरणागत होता है़ जब दुनियां के सारे द्वार भक्तों के लिए बंद हो जाते है तो अन्त में भगवान और गुरू के द्वार भक्तों के लिए खुलते है़ कथा के दौरान समुद्र मंथन, 14 रत्न, वामन चरित्र, कृष्णजन्मोत्सव, नन्दोत्सव,बधाई आदि को सुनकर श्रोता परमान्दित हो रहे थे़ यज्ञ में रात्रि में वंृदावन की रासलीला का दृश्यावलोकन भी श्रद्घालुओं ने किये़ श्रद्घालुओं की पादुका की सुरक्षा के लिए यज्ञ स्थल पर विशेष व्यवस्था की गयी है़ यज्ञ में बेहतर सेवाभाव व व्यवस्था को बनाये रखने में यज्ञ संयोजक रामाश्रय ठाकुर, बालो चौधरी, विजयकांत राय, विश्वनाथ चौधरी, बैजू चौधरी, कौशल राय, मुखिया सुरेंद्र चौधरी, ब्रज किशोर ठाकुर उर्फ गुड्डु ठाकुर, रघुनाथ ठाकुर,शंकर लोहिया, कृष्णानन्द ठाकुर, सच्चिदानंद ठाकुर, श्याम नंद ठाकुर आदि सक्रिय देखे गये़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन