आदेश के बाद भी नहीं निकाला गया विज्ञापन

Published at :24 Mar 2015 7:37 AM (IST)
विज्ञापन
आदेश के बाद भी नहीं निकाला गया विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला कार्यक्र म पदाधिकारी साक्षरता कार्यालय में क र्मियों की कमी के कारण साक्षरता से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बावजूद इस संभाग के पदाधिकारी कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. बताते चलें कि जिला परिषद अध्यक्ष रेणु राज ने कई बार संभाग प्रभारी के नाम पत्र भेज रिक्त […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला कार्यक्र म पदाधिकारी साक्षरता कार्यालय में क र्मियों की कमी के कारण साक्षरता से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं. बावजूद इस संभाग के पदाधिकारी कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. बताते चलें कि जिला परिषद अध्यक्ष रेणु राज ने कई बार संभाग प्रभारी के नाम पत्र भेज रिक्त पड़े पद पर नियोजन के लिए विज्ञापन प्रकाशित करने का आदेश दिया है.

जिप अध्यक्ष ने विगत अलग अलग तिथियों क्रमश: 13 दिसंबर 14, 30 जनवरी 15 व 26 फरवरी 15 को डीपीओ साक्षरता को पत्र भेजा था. विदित हो कि अगस्त 2014 को जिला लोक शिक्षा समिति के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक को पद से चयनमुक्त जिलाधिकारी के द्वारा किया गया था. इसके बाद से यह पद फिलवक्त आइटी समन्वयक के प्रभार में चल रहा है. कार्यक्रम समन्वयक का पद भी करीब दो साल से रिक्त पड़ा हुआ है. वहीं जिला परिषद अध्यक्ष आईटी समन्वयक के कार्यशैली से खिन्न होकर दिये गये प्रभार से मुक्त करने का आदेश भी दे चुकी है.

लेकिन, विभागीय पदाधिकारियों की कार्य शिथिलता के कारण अभी भी मामला ठंडे बस्ते में ही पड़ा हुआ है. विभागीय सूत्रों की माने तो चयन समिति की बैठक नहीं होने के कारण रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है. डीपीओ साक्षरता कुमारी संध्या का कहना है कि चयन समिति की बैठक जल्द ही निर्धारित कर चयन प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन