प्रशिक्षु आइएएसों से साझा करेंगे निर्गुणी अपने विचार

Updated:
विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी ने भेजा पत्र समस्तीपुर. मंसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के सभागार में आगामी 20 मार्च को 2014 बैच के 180 प्रशिक्षु आइएएसों के साथ पंचायती राज एवं विकेंद्रीकरण पर अपने विचार जिप सदस्य रंजीत निर्गुणी साझा करेंगे. अकादमी के कोष निदेशक जसप्रीत तलवार ने प्रशिक्षण सत्र […]

विज्ञापन

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी ने भेजा पत्र समस्तीपुर. मंसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के सभागार में आगामी 20 मार्च को 2014 बैच के 180 प्रशिक्षु आइएएसों के साथ पंचायती राज एवं विकेंद्रीकरण पर अपने विचार जिप सदस्य रंजीत निर्गुणी साझा करेंगे. अकादमी के कोष निदेशक जसप्रीत तलवार ने प्रशिक्षण सत्र में पंचायती राज विषयों पर अपने अनुभवों को प्रशिक्षुओं के साथ साझा करने से संबंधित विशेष आग्रह पत्र श्री निर्गुणी को भेजा है. जिप सदस्य आगामी 18 मार्च को मंसूरी के लिए जिले से रवाना होंगे. उन्होंने दूरभाष पर बताया कि कई बार वे पंचायती राज व्यवस्था पर अपना पक्ष रखते हुए दक्षिण एशियाई सम्मेलन में व्याख्यानमाला दे चुके हैं. उन्होंने बताया कि जिस सुशासन की परिकल्पना हम और हमारे राजनेता कर रहे हैं, वह तभी साकार होगा जब पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ व सशक्त बनाया जायेगा. पंचायती राज व नगरपालिका जिनका संबंध रोजमर्रे की जिंदगी से जुड़ी हुई है, उन्हें सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भी ठोस कार्ययोजना की आवश्यकता पड़ेगी. विदित हो कि उक्त अकादमी में देश के सभी आइएएस व आइपीएस स्तर के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाता है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके साथ भारत सरकार के पंचायती राज सचिव एसएन विजयानंद भी रवाना होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन