कोर्ट परिसर में उत्पात मचाने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

बंदी को पेशी के लिए लेकर पहुंचे थे कोर्टनशे की हालत में कचहरी परिसर में मचाया हंगामाएसपी के आदेश पर हुआ मेडिकल टेस्टसमस्तीपुर. मंडल से कारा से बंदियों को लेकर गुुरुवार को कोर्ट परिसर पहुंच कर हंगामा करने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने यह […]

विज्ञापन

बंदी को पेशी के लिए लेकर पहुंचे थे कोर्टनशे की हालत में कचहरी परिसर में मचाया हंगामाएसपी के आदेश पर हुआ मेडिकल टेस्टसमस्तीपुर. मंडल से कारा से बंदियों को लेकर गुुरुवार को कोर्ट परिसर पहुंच कर हंगामा करने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने सस्पेंड कर दिया है. एसपी ने यह कदम उसका मेडिकल जांच कराने के बाद उठाया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. निलंबित पुलिसकर्मियों में धन लाल राय एवं अजय कुमार सिंह शामिल हैं. जानकारी के अनुसार अन्य दिनों की भांति ही कोर्ट में बंदी को पेशी के लिए लाया गया था. इसकी सुरक्षा में धन लाल राय व अजय कुमार सिंह को भी तैनात किया गया था. कोर्ट परिसर में पहुंचने के कुछ ही देर बाद दोनों अचानक हंगामा करना शुरू कर दिया. स्थिति इतनी खराब हो गयी कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी. एसपी ने तत्काल नगर थाने की पुलिस को भेज कर उसका मेडिकल जांच करायी. इसमें दोनों जवान नशे की हालत में पाये गये. चिकित्सक ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट से अवगत करा दिया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया. इधर, कचहरी परिसर में मौजूद लोगों का कहना है कि बंदियों को लाने तक दोनों पुलिसवाले सामान्य स्थिति में नजर आ रहे थे. कुछ देर बाद वे इस तरह की हरकत करनी शुरू कर दी जिससे प्रतीत हो रहा था कि दोनों नशे की हालत में है. उनके क्रियाकलाप को देखने के लिए कचहरी परिसर में भारी भीड़ जमा हो गयी. इसके बाद इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन