आठ वर्षीय बच्ची को ले जा रहा युवक धराया

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहराय. दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आठ वर्ष की बच्ची को भगाकर ले जा रहे एक युवक को यात्रियों ने रविवार की देर शाम धर दबोचा. साथ ही उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया है. मौके पर बच्ची ने खुद को चकिया थाना क्षेत्र का रहने वाली बताया है. अपना नाम शिल्पी […]

विज्ञापन

दलसिंहराय. दलसिंहसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आठ वर्ष की बच्ची को भगाकर ले जा रहे एक युवक को यात्रियों ने रविवार की देर शाम धर दबोचा. साथ ही उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया है. मौके पर बच्ची ने खुद को चकिया थाना क्षेत्र का रहने वाली बताया है. अपना नाम शिल्पी बताते हुए कहा कि वह युवक को नहीं जानती है. लेकिन युवक उसे अपने साथ ले जा रहा है. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सतीश कच्छप ने बच्ची से मिली सूचना के आधार पर चकिया थाना से संपर्क करने की कोशिश की. वहीं बच्ची के परिजन से संपर्क होने पर वे लोग उसे ढूंढने चकिया थाना पहुंचे. जानकारी देते हुए पोस्ट प्रभारी ने बताया कि बरामद बच्ची व उसके साथ धराये युवक को अग्रेतर कार्रवाई के लिए समस्तीपुर जीआरपी भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन