संगठन ने निकाली जागरूकता रैली
मोहनपुर. दियारांचल समाज सेवा युवा संगठन ने गांवों में समग्र विकास के लिए रैली निकाली. बघड़ा व बरियारपुर गांव की बिगड़ती हुई स्थिति को विकास पथ पर लाने के लिए लोगों को रैली के द्वारा जागरूक किया. रैली में लोगों के बीच जागरूकता के कई संदेश छोड़े. गांव को निर्मल बनाने तथा शौचालय का उपयोग […]
मोहनपुर. दियारांचल समाज सेवा युवा संगठन ने गांवों में समग्र विकास के लिए रैली निकाली. बघड़ा व बरियारपुर गांव की बिगड़ती हुई स्थिति को विकास पथ पर लाने के लिए लोगों को रैली के द्वारा जागरूक किया. रैली में लोगों के बीच जागरूकता के कई संदेश छोड़े. गांव को निर्मल बनाने तथा शौचालय का उपयोग करने का आह्वान किया. रैली में स्वैक्षिक संस्था के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह तुफानी, मोलन सिंह उपाध्यक्ष, सचिव सत्येन्द्र राय, कोषाध्यक्ष रामलाल साह, सलाहकार नरेश पोद्दार, गौतम प्रसाद वरीय प्रेरक, मुंशी पासवान, विश्वनाथ पासवान, विजय राम, शंभू पासवान, शिव कुमार, राजन राय, राज किशोर, बबलू सिंह, अजय कुमार साह, नीतीश सिंह, रंजन सिंह, मनोज ठाकुर, बिजली साह, फुल देवी, गंगिया देवी, रीना देवी, लाखो देवी, रीता देवी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










