कन्या सुरक्षा के लिये जिले को मिला 29 हजार का लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. लाडलियों को कन्या सुरक्षा योजना का लाभ देने के लिये लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. इस बार 29 हजार बच्चियों को इस योजना से जोड़ा जायेगा. इस बाबत जानकारी देते हुये महिला विकास निगम के जिला कार्यक्र म पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी 20 प्रखंडों को इसमें शामिल किया जायेगा. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. लाडलियों को कन्या सुरक्षा योजना का लाभ देने के लिये लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है. इस बार 29 हजार बच्चियों को इस योजना से जोड़ा जायेगा. इस बाबत जानकारी देते हुये महिला विकास निगम के जिला कार्यक्र म पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी 20 प्रखंडों को इसमें शामिल किया जायेगा. कन्या सुरक्षा योजना के तहत नये खाता खोले जायेंगे. जिसके लिये अब तक 8 हजार आवेदन पत्र सभी बाल विकास परियोजना कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है. इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रांे को अपने संबंधित सीडीपीओ कार्यालय से उपलब्ध कराने को आदेश दिया गया है. इस कार्य को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने को लेकर विशेष निर्देश दिये गये हैं ताकि लाभुकों को हर संभव योजना से जोड़ा जा सके. ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी जिले में इस योजना से बच्चियां लाभान्वित होती रहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन