फ्रिशकिंग प्रक्रिया कदाचार रहित परीक्षा में बनी सहायक

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 6दूसरे दिन भी हाथ नहीं लगे नकलची प्रतिनिधि, समस्तीपुरइंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों उपस्थिति काफी कम दिखी. जिले के सभी 54 केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त आयोजित की गयी. अनुमंडल के 41 परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी ने परीक्षार्थियों की गेट पर ही प्रवेश के समय फ्रिशकिंग कर ली […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6दूसरे दिन भी हाथ नहीं लगे नकलची प्रतिनिधि, समस्तीपुरइंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों उपस्थिति काफी कम दिखी. जिले के सभी 54 केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त आयोजित की गयी. अनुमंडल के 41 परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी ने परीक्षार्थियों की गेट पर ही प्रवेश के समय फ्रिशकिंग कर ली गयी. वहीं महिला कर्मियों ने महिला परीक्षार्थियों का सुरक्षित जगह पर फ्रिशकिंग किया. गुरुवार को परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में चलाये जाने वाले कुछेक फोटो स्टेट मशीन व साइबर कैफे को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों ने बंद कराकर सख्त हिदायत दी. मध्य विद्यालय काशीपुर, मोडेल उच्च विद्यालय, आरएसबी इंटर विद्यालय व आरएनएआर कॉलेज में केंद्राधीक्षकों के द्वारा सतत निगरानी करते हुए छात्रों की जांच की. शुक्रवार को प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों का भौतिकी विषय में अग्निपरीक्षा होना है. जिला प्रशासन ने भी आधा दर्जन से अधिक केंद्रों की सूची तैयार कर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है. अनुमंडल के 41 केंद्र पर 29279 छात्र व 12264 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं. छात्रा ने पुत्र को दिया जन्मफोटो संख्या : 14रोसड़ा. बीबीएन उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक महिला परीक्षार्थी ने प्रसव पीड़ा के बावजूद प्रथम पाली में परीक्षा देने के पश्चात् पुत्र को जन्म दिया. रजवा गांव निवासी विरोज पूर्वे की पत्नी राष्ट्रपति कुमारी ने साहस का परिचय देते हुए उत्तर पुस्तिका जमा करने के उपरांत अनुमंडल अस्पताल पहुंचते ही पुत्र को जन्म दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन