दांतों की रक्षा शरीर की सुरक्षा : डॉ ज्ञानेंद्र
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के चीनी मिल चौक स्थित अपोलो डेंटल वशिष्ठ सदन में गुरुवार को नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. शिविर का विधिवत उद्घाटन लोजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने किया. श्री पासवान ने डॉ ज्ञानेंद्र के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा करने के कार्य की सराहना करते हुए ऐसे कार्य […]
फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. शहर के चीनी मिल चौक स्थित अपोलो डेंटल वशिष्ठ सदन में गुरुवार को नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ. शिविर का विधिवत उद्घाटन लोजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने किया. श्री पासवान ने डॉ ज्ञानेंद्र के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा करने के कार्य की सराहना करते हुए ऐसे कार्य समाजसेवा में निरंतर करने की बात कही. डॉ ज्ञानेंद्र ने लोगों से कहा कि दांतों की रक्षा शरीर की सुरक्षा है. स्वस्थ दांत शरीर को स्वस्थ रखता है. दांतों में संक्रमण से पेट, लीवर, हृदय संबंधी कई बीमारी होने का खतरा बना रहता है. इसलिए अपनी दांतों की सुरक्षा करने की सलाह मरीजों को दी. मौके पर लोजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज भारद्वाज, नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, डॉ विकास, डॉ नसीम, डॉ दयांद, डॉ पीएन सिंह, धर्मवीर, गोविंद, रिंकी, सुमन, कुंदन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










