उत्पाद विभाग की टीम ने की जांच

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित डैनी चौक के समीप शनिवार की सुबह बियर लदा अनियंत्रित ट्रक के पलटने के मामले में उत्पाद विभाग ने जांच की. रविवार को थाने पहुंचे उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने दुर्घटना में शेष बची बियर की बोतलों और कार्टून को थाने […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. एनएच 28 स्थित डैनी चौक के समीप शनिवार की सुबह बियर लदा अनियंत्रित ट्रक के पलटने के मामले में उत्पाद विभाग ने जांच की. रविवार को थाने पहुंचे उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने बताया कि स्थानीय थाने की पुलिस ने दुर्घटना में शेष बची बियर की बोतलों और कार्टून को थाने ले आयी है. इसका मिलान कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने कहा कि मामले को लेकर उत्पादन विभाग आवश्यक निर्णय लेगी. दूसरी ओर महादेव कैरियर प्राइवेट लिमिटेड पटना से पहुंचे ट्रांसपोर्टर विजय कुमार ने कहा कि उक्त ट्रक पर 9 हजार नंबर बीयर के बाहर बाहर बोतलों के 6 सौ कार्टून लदे थे. मालसन कोर कोबरा प्राइवेट लिमिटेड बिहटा में बनी 6 सौ कार्टून लेकर ट्रक बिहार स्टेट वीवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड बरौनी के लिए चला था जो डैनी चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लेकिन इसमें चालक व खलासी सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहा. आगे कहा कि स्थानीय पुलिस के सहयोग से बरामद लगभग सवा सौ कार्टून ही बच पायी. जबकि शेष नष्ट होने या स्थानीय लोगों की ओर से हटा दिये जाने की बात लोगों की ओर से घटना स्थल पर बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन