नियोजित शिक्षकों की बैठक में कई निर्णय
वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर रविवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ कुमार ने की. बैठक में दो फरवरी को होने वाले महाधरना की सफलता पर चर्चा की गयी. साथ हीं आगामी 14 फरवरी को आहूत जिला के धरना तथा […]
वारिसनगर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन पर रविवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ कुमार ने की. बैठक में दो फरवरी को होने वाले महाधरना की सफलता पर चर्चा की गयी. साथ हीं आगामी 14 फरवरी को आहूत जिला के धरना तथा 23 फरवरी से पटना में होने वाले अनिश्चितकालीन धरना में भागीदारी का आह्वान किया गया. बैठक में लंबित भुगतान के शीघ्र वितरण करवाने की बात कही गयी. बैठक को संजय कुमार झा, योगेंद्र साफी, पंकज कुमार, सुनील कुमार, विक्र म चौधरी, सुधा कुमारी, आशा कुमारी, निर्मला कुमारी, राजेश कुमार, कौशल कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, संजय कुमार मिश्र, मो. रियाजुद्दीन, मनोज कुमार, रंजीत कुमार, हरेकृष्ण राय आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










