काशीपुर में ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
किराये के मकान को सूना छोड़ घर गये थे लोग नकदी व आभूषण समेत कई कीमती सामान ले गये चोरसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित तिरहुत एकेडमी के निकट मंगलवार की रात एक मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी पीडि़त […]
किराये के मकान को सूना छोड़ घर गये थे लोग नकदी व आभूषण समेत कई कीमती सामान ले गये चोरसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित तिरहुत एकेडमी के निकट मंगलवार की रात एक मकान का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी पीडि़त परिवार को बुधवार की सुबह तब हुई जब वह अपने घर वैनी ओपी के कायस्थ टोली से वापस काशीपुर लौटे. पीडि़त ने इसकी जानकारी पुलिस को मामले से अवगत करा दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार वैनी निवासी सुमन कुमार काशीपुर में किराये के मकान में रहता है. करीब तीन दिनों पहले ही वह किराये के मकान में ताला लगा कर अपने घर चला गया था. बुधवार की सुबह जब वह वापस लौटा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है. अंदर पहुंचने पर बिखरे पड़े सामान को देखकर वह चौंक पड़ा. छानबीन के दौरान पता चला कि आलमीरा में रखे 50 हजार रुपये नकद के अलावा सोने का हार, साड़ी सेट, अंगूठी, पायल समेत कई कीमती जेवरात व कपड़े गायब थे. नगर पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है. जल्द ही चोरों के गिरोह का पता लगा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










