सेविका चयर पर उठायी उंगली
हसनपुर. प्रखंड के नकुनी पंचायत की चंदा कुमारी ने जिलाधिकारी को आवेदन देेकर आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 113 में सेविका बहाली की जांच करने की मांग की है. जिलाधिकारी को दिये गये आवेदन में बताया गया है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय हसनपुर के द्वारा नियम के विरुद्व बहाली प्रक्रिया शुरू की है. उन्होंने बताया कि […]
हसनपुर. प्रखंड के नकुनी पंचायत की चंदा कुमारी ने जिलाधिकारी को आवेदन देेकर आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 113 में सेविका बहाली की जांच करने की मांग की है. जिलाधिकारी को दिये गये आवेदन में बताया गया है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय हसनपुर के द्वारा नियम के विरुद्व बहाली प्रक्रिया शुरू की है. उन्होंने बताया कि उक्त केन्द्र पर पहले कृष्णा कुमारी कार्यरत थी उसके शिक्षिका बनने के बाद युक्त पद की बहाली प्रक्रिया शुरू की गयी. जिसमें पोषक क्षेत्र वार्ड संख्या 10 को दिखाया गया है. उन्होंने जिलाधिकारी को दिये आवेदन में बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 113 का पोषक क्षेत्र वार्ड संख्या चार व वार्ड संख्या पांच का कुछ भाग होता है, जबकि चल रहे चयन प्रक्रिया में वार्ड संख्या 10 को पोषक क्षेत्र होने की जानकारी कार्यालय में चस्पायी गयी है. इस बाबत पूछे जाने पर सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 113 का चयन पूर्व में पुराने मैपिंग के आधार पर करायी गयी थी जबकि वर्तमान में तैयार नये मैपिंग के माध्यम से बहाली प्रक्रिया शुुरू की गयी है. बावजूद आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है. जांचोपरांत बहाली प्रक्रिया पूर्ण होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










