समस्या : राशि की पेच में अटका प्रयोगशाला निर्माण

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय व रोसड़ा में पेयजल जांच केंद्र के लिए प्रस्ताव समस्तीपुर. योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में राशि की समस्या आड़े आ रही है. भवन निर्माण के लिए कम राशि की स्वीकृति ने पेयजल जांच प्रयोगशाला के निर्माण में बाधा पहुंचा रही है. राशि की पेच में अटकर जांच केंद्र का निर्माण कार्य शुरू […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय व रोसड़ा में पेयजल जांच केंद्र के लिए प्रस्ताव समस्तीपुर. योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में राशि की समस्या आड़े आ रही है. भवन निर्माण के लिए कम राशि की स्वीकृति ने पेयजल जांच प्रयोगशाला के निर्माण में बाधा पहुंचा रही है. राशि की पेच में अटकर जांच केंद्र का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो सका. सरकार ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के तहत दलसिंहसराय व रोसड़ा में पेयजल जांच केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति दी थी. राज्य भर के 78 जगह जांच केंद्र में जिले से दो अनुमंडलों को शामिल किया गया था. इसमें पेयजल जांच केंद्र के भवन निर्माण के लिए प्रत्येक अनुमंडलों में 1.10 लाख की राशि निर्धारित की गयी थी. ऐसे में विभाग को इतनी राशि में भवन निर्माण करना चने चबाना जैसा कार्य साबित हो रहा है. इसके अलावा पेयजल जांच केंद्र की रख रखाव के लिए विभाग के समक्ष चुनौतियां साबित हो रही है. कम राशि को देखते हुए भवन निर्माण में गुणवत्ता बनाया रखना भी एक महत्वपूर्ण प्रश्न विभाग को लगा रहा है. इस बाबत पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता केएल बैठा ने बताया कि राशि की समस्या की जानकारी दी गयी है. उचित हल को तलाशा जा रहा है. इससे भवन निर्माण का कार्य तय समय पर पूरा हो सके. बताते चलें कि पेयजल की गुणवत्ता मापने के लिए विभाग में एकमात्र जिला जांच प्रयोगशाला है. इसके बाद वर्षों से अनुमंडलों में जांच प्रयोगशाला बनाने की मांग उठ रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन