सरकारी नौकरी में चयनित युवक-युवतियों के सम्मान में जुटा पूरा गांव, पंचायत ने किया अभिनंदन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर , AI Generated Image

Samastipur Success Story: केवस निजामत पंचायत के एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों ने सेना, बिहार पुलिस, BPSC, रेलवे और वन विभाग जैसी सरकारी सेवाओं में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है. पंचायत स्तर पर आयोजित समारोह में सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Samastipur Success Story: प्रखंड की केवस निजामत पंचायत से महिला सशक्तिकरण और युवा आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है. पंचायत के एक दर्जन से अधिक युवक-युवतियों ने भारतीय सेना, बिहार पुलिस, BPSC, रेलवे और वन विभाग जैसी सरकारी सेवाओं में चयनित होकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर पंचायत स्तर पर भव्य नागरिक अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पंचायत ने किया भव्य नागरिक अभिनंदन

केवस निजामत पंचायत में आयोजित समारोह में पंचायत प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, अभिभावकों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. चयनित अभ्यर्थियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, माला, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

चयनित युवाओं ने बढ़ाया जिले का गौरव

सम्मानित होने वालों में राज्य कर सहायक आयुक्त जयंती कुमारी, वन क्षेत्र अधिकारी विकास कुमार, रेलवे सेवा में चयनित मो. सलीम, भारतीय सेना के चंदन कुमार, रजनीश कुमार, अर्जुन कुमार, प्रशांत कुमार और साजन कुमार, बिहार पुलिस की नेहा कुमारी, अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी तथा मो. इमरान खान, होमगार्ड की गुड़िया कुमारी और मधु कुमारी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों में अब विषयवार तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त शिक्षक

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी सफलता

समारोह की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी अविनाश कुमार उर्फ विकास झा ने कहा कि सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद इन युवाओं ने कठिन परिश्रम के बल पर सफलता हासिल की है. उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

शिक्षा को बढ़ावा देने की घोषणा

पंचायत प्रशासन ने घोषणा की कि जिन सफल अभ्यर्थियों की जानकारी समय पर नहीं मिल सकी और उनका सम्मान नहीं हो पाया, उन्हें भी आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा. साथ ही पंचायत स्तर पर जरूरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, कलम और पुस्तकें वितरित कर शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार, प्रधान शिक्षक राकेश झा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने चयनित युवक-युवतियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, स्कूलों में अब विषयवार तैनात किए जाएंगे अतिरिक्त शिक्षक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन