प्रतिरोध मार्च निकाल छेड़खानी का किया विरोध
फोटो संख्या : 2 समस्तीपुर. एसएफआइ बीआरबी कॉलेज इकाई ने शुक्रवार को एक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के विरोध में शनिवार को प्रतिरोध मार्च निकाला. शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता अभिनीष कुमार ने की. वक्ताओं ने छेड़खानी जैसी घटना की तीव्र निंदा करते […]
फोटो संख्या : 2 समस्तीपुर. एसएफआइ बीआरबी कॉलेज इकाई ने शुक्रवार को एक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के विरोध में शनिवार को प्रतिरोध मार्च निकाला. शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गया. अध्यक्षता अभिनीष कुमार ने की. वक्ताओं ने छेड़खानी जैसी घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस प्रशासन से की. अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी. जिला मंत्री संजय कुमार, रविश कुमार, विपिन कुमार, संतोष कुमार, राजीव कुमार, गुड्डू, पंकज कुमार, चंदन कुमार आदि मौजूद थे. दूसरी ओर आइसा, इनौस व ऐपवा की संयुक्त बैठक हुई. इसमें छात्रा के साथ हुई छेड़खानी मामले की निंदा करते हुए दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी करने की मांग की पुलिस प्रशासन से की गयी. साथ ही इसके विरोध में आगामी 12 जनवरी को मशाल जुलूस निकालने व 15 जनवरी को मार्च निकालने का निर्णय लिया गया. मौके पर आइसा के जिला सह संयोजक सुनील कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










