श्रीमद भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष प्राप्ति
फोटो संख्या : 16प्रवचनामृत का रसपान करने उमड़ रहे श्रद्धालुसमस्तीपुर. दादपुर स्थित जेएम सीनियर सेकें ड्री स्कूल परिसर में श्री श्री मदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्ति की बयार बह रही है. श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है. श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए भक्तों का हजूम स्कूल परिसर […]
फोटो संख्या : 16प्रवचनामृत का रसपान करने उमड़ रहे श्रद्धालुसमस्तीपुर. दादपुर स्थित जेएम सीनियर सेकें ड्री स्कूल परिसर में श्री श्री मदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में भक्ति की बयार बह रही है. श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है. श्रीमद् भागवत कथा सुनने के लिए भक्तों का हजूम स्कूल परिसर में उमड़ता ही जा रहा रहा है. इस्कॉन वृंदावन से पधारे कथावाचक श्री श्री वंृदावन चंद्रदास महाराज ने कहा कि अठारह पुराणों में श्रीमद् भागवत पुराना व सबसे महान है. इस पुराण में भक्तों की प्रधानता है. उन्होंने कहा कि भक्ति के कारण ही श्रीमद् भागवत पुराण सुनने मात्र से राजा परीक्षति को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. मानव जब इस संसार में पैदा लेता है तो चार व्याधि उत्पन्न होते हैं रोग, शोक, वृद्धापन और मौत. मानव इन्ही चार व्याधियों से धीर कर इस मायारु पि संसार से विदा लेता है. कथावाचन में संत मनमोहन दास, राधारास बिहारी दास, पंडित लक्ष्मण तिवारी, ब्रजेश कुमार, श्याम सुंदर, कन्हैया, उपेंद्र कृष्ण दास, जय कृष्ण दास ने कई बिंदुओं पर गीता ज्ञान का प्रकाश डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










