दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के शहापुर लिटीयाही गांव में दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही सुरेश महतो को आरोपित किया है. पीडि़ता ने घटना की तिथि गत 31 दिसंबर की संध्या बताते हुए कहा है कि उस वक्त वह घर में बच्चों […]
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के शहापुर लिटीयाही गांव में दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर पीडि़ता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही सुरेश महतो को आरोपित किया है. पीडि़ता ने घटना की तिथि गत 31 दिसंबर की संध्या बताते हुए कहा है कि उस वक्त वह घर में बच्चों को सुला रही थी. इसी बीच आरोपित घर में घुस गया और जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया. शोर सुनकर उसके देवर व अन्य घरवाले पहुंचे. उन्होंने आरोपित को पकड़ना चाहा परंतु धक्का देकर वह भाग निकला. इस क्रम में आरोपित ने किसी से इसका जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










