बाहुबली कुंदन सिंह के भतीजा सहित दो आरोपित
Updated at : 05 Nov 2019 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी के बयान पर नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी घटना के पीछे पूर्व से चली आ रही रंजिश को बताया कारण समस्तीपुर : कोर्ट परिसर में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक यादव पर हुए हमले की घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस घटना में जेल […]
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मी के बयान पर नगर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना के पीछे पूर्व से चली आ रही रंजिश को बताया कारण
समस्तीपुर : कोर्ट परिसर में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अशोक यादव पर हुए हमले की घटना को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस घटना में जेल में बंद बाहुबली कुंदन सिंह के भतीजा बमबम सहित दो को आरोपित किया गया है.
रोसड़ा उपकारा से परिवार न्यायालय में उपस्थापन के लिए लेकर आने वाले सुरक्षाकर्मी सिपाही राजन चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के पीछे पूर्व से चली आ रही रंजिश बतायी जा रही है. प्राथमिकी में कहा गया है कि करीब 2:40 बजे कैदी अशोक यादव को समस्तीपुर परिवार न्यायालय में उपस्थापन के बाद वापस रोसड़ा उपकारा पहुंचाने के लिए बाहर निकाला गया.
इसी दौरान गेट के पास खड़े अपराधकर्मी ने अशोक यादव पर गोली चला दी. लेकिन अपराधी के द्वारा चलायी गयी गोली से अशोक यादव एवं उसके साथ चल रहे पुलिसकर्मी दोनों बालबाल बच गये. अपराधी को देखते ही अशोक यादव चिल्लाया ‘सर बमबमा (कुंदन सिंह का भतीजा) और देवव्रता फायरिंग कर भाग रहा है, जल्दी पकड़िये’ इसके बाद सिपाही राजन के साथ खड़ा जवान हथियार लेकर अपराधियों के पीछे दौड़ा.
एक अपराधी कुछ दूरी पर खड़ी बाइक पर बैठकर भागने लगा. तब सिपाही राजन ने अपराधी पर भीड़ को बचाते हुए एक राउंड फायरिंग की. जिसके बाद अपराधी ने भी फायर कर दिया. अपराधी की गोली से बचने के लिए राजन जैसे ही जमीन पर गिरा कि वह गोली पास ही सब्जी खरीद रहे प्रभू प्रकाश टोप्पो को लग गयी. इसके बाद दोनों अपराधी बाइक से भागने में सफल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




