बेहतर योगदान के लिए शिक्षक एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मान

बिथान : उच्च शिक्षा उन्नयन विचार परिषद भूधर के तत्वावधान में सन साइन स्कूल में गोष्ठी हुई. अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश्वर प्रसाद यादव ने की. इसमें उच्च शिक्षा के लिए सामाजिक सोच विषय पर विचार किया गया. माध्यमिक परीक्षा 2019 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को संस्था की ओर से वर्ष 2019 के […]
बिथान : उच्च शिक्षा उन्नयन विचार परिषद भूधर के तत्वावधान में सन साइन स्कूल में गोष्ठी हुई. अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश्वर प्रसाद यादव ने की. इसमें उच्च शिक्षा के लिए सामाजिक सोच विषय पर विचार किया गया. माध्यमिक परीक्षा 2019 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को संस्था की ओर से वर्ष 2019 के लिए मेधा सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. सेवानिवृत्त शिक्षक रामानंद राय ने शिक्षण कला के व्यावहारिक पक्ष अपनाने पर बल दिया. शिवनारायण यादव ने पुस्तक को मित्र बनाने की सलाह दी. कुशेश्वर यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के प्रयासों की सराहना की.
प्रदीप कुमार प्रभात ने दृढ़ निश्चय के साथ प्रतियोगी छात्रों को प्रतिभाशाली बनाने के लिए जीवन का मूल आधार माना. डा. सुदीन कुमार सुमन ने कहा कि जीवन में सफलता लगातार प्रयास से संभव होता है. संस्था के सचिव शिवशंकर प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




