समस्तीपुर : गाजियाबाद में हादसा, सीवर साफ करने में समस्तीपुर के चार मजदूरों की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

सिंधिया (समस्तीपुर) : गाजियाबाद थाने के सिहानी गेट स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में सीवर लाइन की सफाई में लगे समस्तीपुर के सिंधिया थाना क्षेत्र के चार मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हाे गयी. मरनेवालों में पनसल्ला गांव केसंजीत सदा, दामोदर सदा, होरिल सदा एवं रामपुरा गांव के विजय राय शामिल हैं. घटना की खबर […]
विज्ञापन
सिंधिया (समस्तीपुर) : गाजियाबाद थाने के सिहानी गेट स्थित कृष्णा कुंज कॉलोनी में सीवर लाइन की सफाई में लगे समस्तीपुर के सिंधिया थाना क्षेत्र के चार मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हाे गयी.
मरनेवालों में पनसल्ला गांव केसंजीत सदा, दामोदर सदा, होरिल सदा एवं रामपुरा गांव के विजय राय शामिल हैं. घटना की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा छा गया है.
गाजियाबाद के नंदग्राम के पास कृष्णा कुंज में उत्तर प्रदेश जल निगम नयी सीवर लाइन को पुरानी सीवर लाइन से जोड़ने का काम चल रहा है. एक मजदूर नयी सीवर लाइन के चैंबर को पुरानी लाइन से जोड़ने के लिए ढक्कन हटाकर नीचे उतरा, जहरीली गैस ने उसकी सांसें रोक दी. इसके बाद एक-एक कर चार और मजदूर सीवर में उतरे. सभी की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




