मोतिहारी के युवक की करंट लगने से मौत

समस्तीपुर : शहर के बहादुरपुर मोहल्ला में कृष्णा टॉकिज के पीछे करंट लगने से बिस्किट फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह उस समय हुई जब वह अपने सहकर्मी के साथ कुछ सामान लाने के लिए निकला था. इसी दौरान सड़क किनारे गड़े बिजली […]
समस्तीपुर : शहर के बहादुरपुर मोहल्ला में कृष्णा टॉकिज के पीछे करंट लगने से बिस्किट फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह उस समय हुई जब वह अपने सहकर्मी के साथ कुछ सामान लाने के लिए निकला था. इसी दौरान सड़क किनारे गड़े बिजली के खंभे के अर्थिंग के संपर्क में आ जाने से उसे करंट लग गया.
मृत युवक की पहचान मोतिहारी के पिपरा निवासी वकील साह के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में की गयी है. उसे बचाने के दौरान राजेश कुमार नामक उसके सहकर्मी को भी बिजली का झटका लगा है, लेकिन उसकी जान बच गयी. घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है़ इसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गया है. पुलिस उसके परिजनों से भी संपर्क साध रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




