उजियारपुर में स्कूल से लौट रही छात्रा को मारी गोली
Updated at : 07 Jul 2019 5:43 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर थाना के सैदपुर जाहिद गांव में शनिवार की शाम स्कूल से लौट रही छात्रा को एक युवक ने गोली मार दी. गंभीर हालत में छात्रा को परिजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.वहां से उसे बेहतर इलाज के लिये दरभंगा रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर थाना के सैदपुर जाहिद गांव में शनिवार की शाम स्कूल से लौट रही छात्रा को एक युवक ने गोली मार दी. गंभीर हालत में छात्रा को परिजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.वहां से उसे बेहतर इलाज के लिये दरभंगा रेफर कर दिया.
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव के मो. नईम की पुत्री रुबी खातून जो दसवीं की छात्रा है शनिवार को वैदेही परियोजना प्लस टू विद्यालय से पढ़ाई कर घर लौट रही थी.
इसी क्रम में गांव के ही राशीद रहमान नामक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और गोली चला दी. गोली छात्रा के कमर के पास लगी है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




