जमादार ने रात्रि गश्ती के दौरान महिलाओं व बच्चों को पीटा
Updated at : 05 Jun 2019 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों का थाने पर हंगामा आक्रोशित ग्रामीणों ने वारिसनगर थाने को घेर कर किया हंगामा जमादर को हाजिर करने की आक्रोशित ग्रामीण कर रहे थे मांग वारिसनगर : रात्रि गश्ती से लौट रहे जमादार सोहन सिंह ने सोमवार की रात लडुआरा में सड़क किनारे खेल रहे तीन नाबालिग लड़कों की पिटाई कर दी. बीच-बचाव […]
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों का थाने पर हंगामा
आक्रोशित ग्रामीणों ने वारिसनगर थाने को घेर कर किया हंगामा
जमादर को हाजिर करने की आक्रोशित ग्रामीण कर रहे थे मांग
वारिसनगर : रात्रि गश्ती से लौट रहे जमादार सोहन सिंह ने सोमवार की रात लडुआरा में सड़क किनारे खेल रहे तीन नाबालिग लड़कों की पिटाई कर दी. बीच-बचाव को घर से निकली टोले की महिलाओं के साथ गालीगलौज की. इससे आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार की सुबह एकजुट होकर थाने पर जमकर हंगामा किया.
थाने में प्रवेश कर आरोपित जमादार को ढूंढना शुरू कर दिया परंतु वे उपलब्ध नहीं थे. इसके बाद करीब घंटे भर भीड़ थाना परिसर में जमी रही. आरोपित जमादार को बर्खास्त करने की मांग पर अड़े रहे. थानाध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने संयम का परिचय देते हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ग्रामीणों को समझाने में सफल हुए.
थाना परिसर में मौजूद लडुआरा के ग्रामीणों का कहना था कि सोमवार की रात करीब 9.30 बजे टोले के राम प्रसाद मांझी का पुत्र हेमंत कुमार (17), केवल मांझी का पुत्र राजीव कुमार (14) व रौदी मांझी का पुत्र जगन्नाथ मांझी (16) सड़क पर खेल रहे थे. इसी बीच वारिसनगर थाने में पदस्थापित जमादार सोहन सिंह पुलिस बल के साथ डरसुर गांव से लौट रहे थे. बच्चों को सड़क किनारे खेलता हुआ देखकर वाहन से उतरे और उनकी पिटाई शुरू कर दी. घर की महिलाएं बीच-बचाव को आयी, तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज की.
ग्रामीणों की माने, तो जमादार इस कदर नशे में धुत्त थे कि उन्हें वाहन पर वापस चढ़ा तक नहीं जा रहा था. स्थिति की नजाकत को भांपते हुए स्थानीय मुखिया चंद्रभूषण ठाकुर, सरपंच बिहारी मांझी, बैद्यनाथ मांझी, गोपाल ठाकुर, सुबोध कुमार ठाकुर आदि ने थानाध्यक्ष से बात कर लोगों को शांत करते हुए इसकी शिकायत थाने में करने का सुझाव देकर स्थिति नियंत्रित करने में पुलिस की भरपूर मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




