ePaper

समस्तीपुर : गार्ड को गोली मार अपराधियों ने 52 लाख 74 हजार लूटे

Updated at : 30 Aug 2018 3:06 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : गार्ड को गोली मार अपराधियों ने 52 लाख 74 हजार लूटे

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित एलआइसी कार्यालय के सामने से गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर करीब 52 लाख 74 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी रुपये लेकर फायरिंग करते हुये ताजपुर की ओर भाग निकले. वहीं, जख्मी गार्ड को इलाज […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित एलआइसी कार्यालय के सामने से गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर करीब 52 लाख 74 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी रुपये लेकर फायरिंग करते हुये ताजपुर की ओर भाग निकले. वहीं, जख्मी गार्ड को इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत गार्ड की पहचान दिनबंधु झा के रूप में की गयी है वह विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है.

बताया गया है कि लूटा गया रुपया एलआइसी से एक्सिस बैंक में जमा होने जा रहा था. सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये है. घटना के संबंध में बताया गया है कि दोपहर करीब दो बजे एलआइसी से 52 लाख 74 हजार रुपया निजी सुरक्षा एजेंसी एसआइएस की गाड़ी से एक्सिस बैंक में जमा होने जा रहा था. गाड़ी पर जैसे ही रुपया लादा गया. दो बाइक पर सवार छह अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. इसमें तीन गोली गार्ड को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद जब तक कोई कुछ समझ पाता अपराधी गाड़ी में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फायरिंग करते हुये ताजपुर की ओर भाग निकले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन