समस्तीपुर: बिहार जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में चमके समस्तीपुर के इशांत

Updated:
विज्ञापन
Badminton player Ishant Raj with trophies after winning state championship

ट्रॉफी के साथ इशांत राज

समस्तीपुर के युवा खिलाड़ी इशांत राज ने बिहार राज्य जूनियर अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम किया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज ने बिहार राज्य जूनियर अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल और युगल दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया. उनकी इस उपलब्धि से समस्तीपुर जिले में खुशी का माहौल है.

पहली बार बने राज्य जूनियर चैंपियन

समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि पूर्णिया में 16 से 20 मई तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप में इशांत राज ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया.

एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में इशांत ने काव्य कश्यप को 21-16, 11-21 और 21-18 से हराकर राज्य चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली.

युगल वर्ग में भी किया कमाल

युगल वर्ग में इशांत ने काव्य कश्यप के साथ जोड़ी बनाकर मधुबनी के उदयन ठाकुर और पीयूष आर्यन की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-15 और 21-15 से हराया. इस जीत के साथ इशांत ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा खिताब भी जीत लिया.

खेल प्रेमियों में खुशी

इशांत की इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, कोच सह कोषाध्यक्ष नवीन कुमार और उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह समेत कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है.

खेल प्रेमियों का कहना है कि इशांत की यह सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और समस्तीपुर का नाम राज्य स्तर पर और मजबूत होगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन