समस्तीपुर: जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News samastipur- two sisters drowned to death in jcb pit bihar news

प्रतीकात्मक तस्वीर

Samastipur News: वारिसनगर में जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में नहाने गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गई. चरवाहे ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में गुरुवार की शाम पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में नहाने के दौरान डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी छेदी राय की बेटियां, चंदन कुमारी (10 वर्ष) और कोमल कुमारी (16 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

पांच बच्चियां गई थीं नहाने, चरवाहे ने तीन की बचाई जान

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब चार से पांच बजे के बीच गांव की पांच बच्चियां महराजी चौर में पानी से भरे एक बड़े गड्ढे में स्नान करने गई थीं. नहाने के दौरान पैर फिसलने से सभी बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं. बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर पास में ही भैंस चरा रहे एक चरवाहे ने अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में छलांग लगा दी. चरवाहे ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन वह चंदन और कोमल को नहीं बचा सका.

जेसीबी से मिट्टी खनन के कारण बना था मौत का कुआं

ग्रामीणों ने बताया कि महराजी चौर में जेसीबी से अवैध रूप से या लापरवाही से मिट्टी काटी गई थी, जिससे वहां कई जगह बेहद गहरे गड्ढे बन गए हैं. बारिश और आसपास का पानी जमा होने से ये गड्ढे अब जानलेवा साबित हो रहे हैं. घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा. थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

समस्तीपुर से गिरिजानंदन शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन