हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

उजियारपुर : किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से आ रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसके दो साथी मौके से फरार हो गये. गिरफ्तार अपराधी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली वनघारा निवासी ऋषि कुमार राय है. पूछताछ के दौरान इसने अपने दोनों साथियों के नाम उगले हैं. गिरफ्तार […]
उजियारपुर : किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से आ रहे अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसके दो साथी मौके से फरार हो गये. गिरफ्तार अपराधी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली वनघारा निवासी ऋषि कुमार राय है. पूछताछ के दौरान इसने अपने दोनों साथियों के नाम उगले हैं. गिरफ्तार ऋषि के पास से देसी कट्टा व तीन कारतूस, आधा दर्जन मोबाइल सिम कार्ड व आधार कार्ड बरामद किया गया है. पुलिस को यह सफलता गावपुर योगी चौक पर सोमवार की देर संध्या मिली.
पुलिस को सूचना मिली थी कि गावपुर योगी चौक के रास्ते कुछ बाइक सवार अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से आने वाले हैं. इसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक पीएन झा व अलख नारायण तिवारी योगी चौक पर जम गये. संध्या करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर तीन युवकों को देख कर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया. पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार दो युवक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल हो गये.
वहीं बाइक चला रहे ऋषि कुमार राय को पुलिस ने दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक बाइक समेत एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोली, एक पर्स में छह सिम व आधार कार्ड को बरामद किया. युवक के पास से बिना नंबर के बरामद बाइक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से छीना गया बताया गया है. इस संबंध में थाना कांड संख्या 90/18 दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










