ग्रामीण बैंक में लगी आग पांच लाख के सामान जले

सरायरंजन : घटहो ओपी क्षेत्र के नरघोघी पंचायत स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा खजूरी में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गयी. घटना में लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया. बैंक के कमरे से आग की लपटें निकलते देख कर स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया. उसके बाद […]
सरायरंजन : घटहो ओपी क्षेत्र के नरघोघी पंचायत स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा खजूरी में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गयी. घटना में लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया. बैंक के कमरे से आग की लपटें निकलते देख कर स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया. उसके बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना घटहो ओपी पुलिस को दी. अगलगी की सूचना मिलते ही घटहो ओपी प्रभारी सरयुग मिस्त्री ने दमकल कर्मी को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गये. लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग वहां पर पहुंच नहीं पा रहे थे. दमकल आने के बाद बैंक के कमरे की खिड़की को तोड़कर करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










