यूको बैंकलूट : 744 पेज की चार्जशीट दाखिल

Published at :24 Apr 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
यूको बैंकलूट : 744 पेज की चार्जशीट दाखिल

समस्तीपुर : यूको बैंकलूट मामले में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. केस के अनुसंधानक एचएन सिंह ने 744 पेज के इस आरोप पत्र में जेल में बंद पांच अपराधियों को घटना के लिये दोषी ठहराया गया है. पुलिस ने न्यायालय को सौंपे आरोप पत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : यूको बैंकलूट मामले में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. केस के अनुसंधानक एचएन सिंह ने 744 पेज के इस आरोप पत्र में जेल में बंद पांच अपराधियों को घटना के लिये दोषी ठहराया गया है. पुलिस ने न्यायालय को सौंपे आरोप पत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, बरामद बाइक, रुपये, हथियार व गवाहों के बयान को आधार बनाया है. न्यायालय सूत्रों का बताना है कि पुलिस की ओर से आरोप पत्र दाखिल किये जाने के बाद अब इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई होगी.

बता दें कि इस मामले में बाढ़ के राजीव रंजन उर्फ अमित कुमार, पटना के विक्रम निवासी रौशन कुमार सिंह, वैशाली जिले के पातेपुर निवासी धीरज कुमार, संजीव कुमार व शिवम कुमार उर्फ बबलू फिलहाल मंडल कारा में बंद हैं. वहीं अब लोगों की निगाहें इस मामले की जांच कर रही एफएसएल टीम की रिपोर्ट पर जा टिकी है.

चार जनवरी को दिनदहाड़े हुई थी लूट. शहर के गोला रोड स्थित यूको बैंक से चार जनवरी की सुबह करीब दस बजे हथियारबंद अपराधियों ने 49 लाख रुपये लूट लिये थे. इस मामले में 22 दिन बाद पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 22 लाख नकदी व जेवर बरामद किया था. लेकिन बाकी 27 लाख की खोज करने में पुलिस नाकाम ही रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन