यूको बैंकलूट : 744 पेज की चार्जशीट दाखिल

समस्तीपुर : यूको बैंकलूट मामले में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. केस के अनुसंधानक एचएन सिंह ने 744 पेज के इस आरोप पत्र में जेल में बंद पांच अपराधियों को घटना के लिये दोषी ठहराया गया है. पुलिस ने न्यायालय को सौंपे आरोप पत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, […]
समस्तीपुर : यूको बैंकलूट मामले में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया. केस के अनुसंधानक एचएन सिंह ने 744 पेज के इस आरोप पत्र में जेल में बंद पांच अपराधियों को घटना के लिये दोषी ठहराया गया है. पुलिस ने न्यायालय को सौंपे आरोप पत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज, बरामद बाइक, रुपये, हथियार व गवाहों के बयान को आधार बनाया है. न्यायालय सूत्रों का बताना है कि पुलिस की ओर से आरोप पत्र दाखिल किये जाने के बाद अब इस मामले की प्रतिदिन सुनवाई होगी.
बता दें कि इस मामले में बाढ़ के राजीव रंजन उर्फ अमित कुमार, पटना के विक्रम निवासी रौशन कुमार सिंह, वैशाली जिले के पातेपुर निवासी धीरज कुमार, संजीव कुमार व शिवम कुमार उर्फ बबलू फिलहाल मंडल कारा में बंद हैं. वहीं अब लोगों की निगाहें इस मामले की जांच कर रही एफएसएल टीम की रिपोर्ट पर जा टिकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










