टेंपो से कुचल बच्चे की मौत पिकअप की ठोकर से गयी जान

Published at :20 Apr 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो से कुचल बच्चे की मौत पिकअप की ठोकर से गयी जान

दलसिंहसराय : नेपाल में लेबर मजदूर ठेकेदार का काम करने वाले बैद्यनाथ महतो के दलसिंहसराय के कमरांव वार्ड 6 में स्थित घर पर बीते 22 मार्च की रात अपराधियों की ओर से किये गये अंधाधुंध फायरिंग मामले को लेकर करीब एक माह बीत चुके हैं. मगर, घटना के दोषी अपराधियों को अपने चंगुल में दबोच […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : नेपाल में लेबर मजदूर ठेकेदार का काम करने वाले बैद्यनाथ महतो के दलसिंहसराय के कमरांव वार्ड 6 में स्थित घर पर बीते 22 मार्च की रात अपराधियों की ओर से किये गये अंधाधुंध फायरिंग मामले को लेकर करीब एक माह बीत चुके हैं. मगर, घटना के दोषी अपराधियों को अपने चंगुल में दबोच पाने में पुलिस अब तक कामयाब नहीं हो सकी है़ पुलिस के हाथ अब तक एक माह के बाद भी खाली पड़े हैं. वहीं पीड़ित ठेकेदार के परिवार समेत गांव के अन्य लोग अब भी घटना को याद कर सहम जाते हैं और आज भी डरे सहमे हैं.

मामले को लेकर ठेकेदार बैद्यनाथ महतो की पत्नी सुनीता देवी ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के राजन कुमार पासवान को नामजद करते हुए तीन अन्य अज्ञात को आरोपित किया है़ इसमें कहा गया था कि वे अपने बच्चों के साथ खाना खाकर घर पर थी़ तभी अचानक बाहर फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकली, तो देखा कि घर के सामने दो मोटरसाइकिल लगी है और चार व्यक्ति अपने अपने हाथ में पिस्तौल लिये है.
इनमें से दो आकाश की ओर तथा दो उनके घर की ओर फायरिंग कर रहे हैं. इसे देखकर वह अपने घर में घुस कर दरवाजा लगा लेने की बात बताते हुए कहा कि लोगों को जुटते देख चारों अपने मोटरसाइकिल पर सवार हो बुलाकीपुर की ओर भाग निकले़ प्राथमिकी में आगे कहा है कि उसके पति नेपाल में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं और आरोपित उनके मुंशी का काम करता था़ मजदूरों के एक माह का रुपये गायब कर दिये जाने को लेकर उसका उनके पति के साथ विवाद हुआ था. उसने अंजाम भुगतने की धमकी देकर नेपाल से चल दिया था़ पुलिस से उसने जान मारने व दहशत कायम करने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिये जाने की बात कही है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कांड संख्या 75/18 दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है़ फायरिंग मामले में पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है़ जल्द ही घटना के दोषी अपराधियों को गिरफ्तार कर पाने में सफलता मिलने की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन