स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड : हत्यारों की पहचान में जुटी रेलवे पुलिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2018 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

खंगाला जा रहा जंक्शन के सीसीटीवी का फुटेज समस्तीपुर : स्वर्ण व्यवसायी साजन कुमार सोनी के हत्यारों की पहचान रेल पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है़ पिछले दो दिनों से जीआरपी हत्यारों की पहचान में जुटी हुई है़ इसको लेकर जहां कई बार समस्तीपुर जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है वहीं […]
विज्ञापन
खंगाला जा रहा जंक्शन के सीसीटीवी का फुटेज
समस्तीपुर : स्वर्ण व्यवसायी साजन कुमार सोनी के हत्यारों की पहचान रेल पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है़ पिछले दो दिनों से जीआरपी हत्यारों की पहचान में जुटी हुई है़ इसको लेकर जहां कई बार समस्तीपुर जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर के नेतृत्व में पुलिस ने कई स्थानों पर संदिग्धों की तलाश में छापेमारी भी की है़ हालांकि घटना के चार दिनों बाद भी रेल पुलिस को इसमें कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिल पायी है़ लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारों की पहचान कर ली जायेगी़ रेल एसपी संजय कुमार सिंह इस घटना की जांच का मोनिटरिंग स्वयं कर रहे हैं.
इधर, सूत्रों की मानें तो इस घटना में लाइनर की भूमिका भी हो सकती है़ जिसे रेल पुलिस तलाश करने में लगी है़ साथ ही तहकीकात के दौरान कुछ अहम बातें भी छन कर सामने आयी है़ घटना को अंजाम देने वालों की संख्या दो नहीं उससे अधिक होने की आशंका जतायी जा रही है़ घटना के वक्त ट्रेन को वैक्यूम करने वाले की भूमिका भी अहम हो सकती है़ जानकारों का कहना है कि पुलिस को हत्यारों की हुलिया की जानकारी मिल चुकी है अब उनकी पहचान की प्रयास की जा रही है़
समस्तीपुर से जुड़ा है हत्यारों का तार : स्वर्ण व्यवसायी के हत्या में समस्तीपुर के अपराधियों के हाथ होने की बात सामने आ रही है़ पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अपनी शंका के आधार को पुख्ता करने में जुटी हुई है़ इसके लिए रेल पुलिस स्थानीय पुलिस से भी लगातार संपर्क में है़ हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी देने से पुलिस परहेज कर रही है़
गुंडा रजिस्टर से मिलाया जा रहा हुलिया : जानकार सूत्रों के अनुसार रेल पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए गुंडा रजिस्टर की मदद भी ले रही है़ बताये गये हुलिया को रजिस्टर में लगे फोटो से भी मिलान किया जा रहा है़ सूत्रों की मानें तो सूचक ने पुलिस को नाटे कद के हत्यारे का हुलिया बताया है़ जिसपर पुलिस काम कर रही है़
कहते हैं अधिकारी
रेल पुलिस चुनौती के रूप में इस हत्याकांड को लेकर काम कर रही है़ कई सुराग मिले हैं, जल्द ही अपराधी तक पुलिस पहुंच जायेगी़
मनोज कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर, समस्तीपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










