गोंदिया एक्सप्रेस में फंसा ठेला

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन के समीप गुमटी संख्या 60 पर शुक्रवार को 15231 गोंदिया एक्सप्रेस के इंजन से एक ठेला टकरा गयी़ जिससे ठेला के परखच्चे उड़ गये़ हालांकि इस घटना में माल-जाल के नुकसान की सूचना नहीं है़ बताया जाता है कि उस ठेला पर इकरी लदा हुआ था़ जिले ठेला […]
समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन के समीप गुमटी संख्या 60 पर शुक्रवार को 15231 गोंदिया एक्सप्रेस के इंजन से एक ठेला टकरा गयी़ जिससे ठेला के परखच्चे उड़ गये़ हालांकि इस घटना में माल-जाल के नुकसान की सूचना नहीं है़ बताया जाता है कि उस ठेला पर इकरी लदा हुआ था़ जिले ठेला चालक गुमटी से निकालने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान ट्रेन आ गयी़ ठेला चालक ठेला छोड़कर भागकर अपनी जान बचायी़ इस घटना में ट्रेन के इंजन में इकरी फंस जाने के कारण चालक ने अगले गुमटी से पहले ट्रेन को रोक कर इंजन में फंसी इकरी को निकाला उसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










