मठ से 50 करोड़ की मूर्तियां लूटी

Published at :13 Apr 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
मठ से 50 करोड़ की मूर्तियां लूटी

घटना के चार घंटे बाद स्थानीय पुलिस को मिली सूचना हाेमगार्ड जवानों से लूटी गयीं तीन राइफल कुएं से मिलीं सरायरंजन (समस्तीपुर) : डकैतों ने बुधवार की रात नरघोघी मठ पर धावा बोल दिया. यहां तैनात गृहरक्षा वाहिनी के जवानों को बंधक बना कर 14 मूर्तियां लूट ले गये. सोने व अष्टधातु से बनी इन […]

विज्ञापन

घटना के चार घंटे बाद स्थानीय पुलिस को मिली सूचना

हाेमगार्ड जवानों से लूटी गयीं तीन राइफल कुएं से मिलीं
सरायरंजन (समस्तीपुर) : डकैतों ने बुधवार की रात नरघोघी मठ पर धावा बोल दिया. यहां तैनात गृहरक्षा वाहिनी के जवानों को बंधक बना कर 14 मूर्तियां लूट ले गये. सोने व अष्टधातु से बनी इन मूर्तियों का वजन 2.80 क्विंटल बताया जा रहा है. इनकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है. गुरुवार को अहले सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें मठ के महंथ बजरंगी दास भी शामिल है.
मठ से 50 करोड़
इसके अलावा तीन अन्य लोग स्थानीय ग्रामीण बताये जा रहे हैं.
मठ पर तैनात गृहरक्षक श्याम पासवान ने बताया कि बुधवार की रात मंदिर में उसी की ड्यूटी थी. मंदिर के ठीक बगल में बने कमरे में वह दो अन्य जवानों के साथ बैठ कर मोबाइल देख रहा था. रात करीब एक बजे नकाबपोश डकैत अंदर घुस गये. सुरक्षाकर्मियों के संभलने के पहले अपराधियों ने उनकी रायफल उठा ली. तीनों सुरक्षाकर्मियों का हाथ, पांव व मुंह बांध कर मुख्य मंदिर के बीच वाले हिस्से में लाकर छोड़ दिया.
इसके बाद एक डकैत ने जवान के बिस्तर के नीचे रखी चाबी निकाल कर मंदिर के द्वार का ताला खोल लिया और 14 मूर्तियों को उठा ले गये. सभी मूर्तियां करीब 20-20 किलो की थीं. इसमें राम, सीता, लक्ष्मण, कृष्ण, राधा, हनुमान आदि की मूर्तियां शामिल हैं. डकैतों के जाने के बाद जवानों ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त कर शोर मचाया. करीब 45 मिनट बाद मंदिर के महंथ बजरंगी दास की नींद खुली, तो उन्हें घटना की सूचना दी.
घटना के चार घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से जवानों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. इसके बाद डीएसपी मो. तनवीर अहमद समेत आसपास के आधा दर्जन थाने की पुलिस पहुंची. इस क्रम में डीएसपी ने जवानों की रायफल महंथ आवास के निकट एक सूखे कुएं से बरामद की..
महंथ समेत चार को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
नरघोघी मठ में हुई लूट की जांच की जा रही है. चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. जल्द ही लुटेरों की पहचान कर ली जायेगी.
दीपक रंजन, पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर
जनवरी से गूंजेगी शहनाई
विवाह के लिए 56 दिन शुभ मुहूर्त्त
दस दिन उपनयन के लिए शुभ
गृहारंभ के लिए 12 व गृह प्रवेश के 13 दिन
पंडित सभा में पंचांगकारों ने विचार मंथन के बाद तैयार किया नये पंचांग का प्रारूप
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन