नरघोघी मठ से 50 करोड़ की मूर्तियां लूटी

सरायरंजन (समस्तीपुर) : डकैतों ने बुधवार की रात नरघोघी मठ पर धावा बोल दिया. यहां तैनात गृहरक्षा वाहिनी के जवानों को बंधक बना कर 14 मूर्तियां लूट ले गये. सोने व अष्टधातु से बनी इन मूर्तियों का वजन 2.80 क्विंटल बताया जा रहा है. इनकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है. […]
सरायरंजन (समस्तीपुर) : डकैतों ने बुधवार की रात नरघोघी मठ पर धावा बोल दिया. यहां तैनात गृहरक्षा वाहिनी के जवानों को बंधक बना कर 14 मूर्तियां लूट ले गये. सोने व अष्टधातु से बनी इन मूर्तियों का वजन 2.80 क्विंटल बताया जा रहा है. इनकी कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक बतायी जा रही है. गुरुवार को अहले सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. इसमें मठ के महंथ बजरंगी दास भी शामिल है. इसके अलावा तीन अन्य लोग स्थानीय ग्रामीण बताये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










