हत्याकांड में शामिल संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Apr 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा के एक प्रत्यक्षदर्शी सहयात्री के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हलई ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया है. इस अवधि में इन्हें लाइन में अपना योगदान देने को कहा गया है. सूत्र बताते हैं कि एसपी ने यह […]
विज्ञापन
दरभंगा के एक प्रत्यक्षदर्शी सहयात्री के बयान पर दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर : पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हलई ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार को निलंबित कर दिया है. इस अवधि में इन्हें लाइन में अपना योगदान देने को कहा गया है. सूत्र बताते हैं कि एसपी ने यह कार्रवाई किसी शराब मामले में लापरवाही के बाद की है. वहीं मोहनपुर राजा व एससीएसटी थानाध्यक्ष शिवजी पासवान को लाइन हाजिर कर दिया है. इसके साथ ही एसपी ने इन थानों व ओपी के लिए नये थानाध्यक्षों की तैनाती भी कर दी है.
तैनात किये गये पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभार ग्रहण कर सूचित करने का आदेश दिया है. जानकारी के अनुसार, बिथान में तैनात जेएसआइ कृष्ण कुमार मंडल को मोहनपुर ओपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. वैनी ओपी अध्यक्ष शिव कुमार पासवान को एससीएसटी थानाध्यक्ष बनाया है. ताजपुर थाने में तैनात दारोगा संजय कुमार को वैनी ओपी का नया प्रभारी नियुक्त किया है. विभूतिपुर थाने में तैनात दारोगा संजय कुमार को हलई ओपी का प्रभारी नियुक्त किया है. इसी तरह पटोरी के थानाध्यक्ष राजेश कुमार को सदर इंस्पेक्टर नियुक्त किया है. वहीं सदर इंस्पेक्टर को पटोरी थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है. सुरेंद्र लाल देव को लाइन से उठा कर पटोरी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










