लूटपाट व गोलीबारी की घटना को अंजाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : यात्री सुरक्षा को लेकर रेलवे द्वारा किये जा रहे सभी दावों पर सोमवार की रात नाजीरगंज में हुई घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं. रेल प्रशासन यात्री सुरक्षा को लेकर कटघरे में आ गया है. पिछले कुछ वर्षों में अपराधियों ने रेल यात्रियों के साथ कई बार लूटपाट व गोलीबारी की घटना […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : यात्री सुरक्षा को लेकर रेलवे द्वारा किये जा रहे सभी दावों पर सोमवार की रात नाजीरगंज में हुई घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं. रेल प्रशासन यात्री सुरक्षा को लेकर कटघरे में आ गया है. पिछले कुछ वर्षों में अपराधियों ने रेल यात्रियों के साथ कई बार लूटपाट व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है़ इनमें आरपीएफ जवान से इंसास रायफल की हुई लूट की घटना काफी दिनों तक चर्चे में रही.
हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में रेलवे ने यात्री सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए काफी काम किये हैं. खासकर जंक्शनों पर सुरक्षा को लेकर काफी इंतजाम किये गये हैं. स्टेशनों पर जगह-जगह आरपीएफ जवानों की पोस्टिंग रहती ही है. साथ ही साथ किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए क्लोज सर्किट कैमरे लगाये गये हैं. लेकिन दूसरी ओर स्टेशनों से खुलने के बाद ट्रेनों की सुरक्षा प्रणाली वही पुरानी तर्ज पर काम कर रही है. इस वजह से यात्री अपने आप को ट्रेनों में हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










