गैस एजेंसी लूट मामले में विशेष टीम का गठन

Published at :11 Apr 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
गैस एजेंसी लूट मामले में विशेष टीम का गठन

समस्तीपुर : शहर के प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर दो स्थित गिरीश गैस एजेंसी के कर्मचारियों से हुई 7.5 लाख रुपये लूट मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. इसकी अगुवाई सदर डीएसपी मो तनवीर अहमद करेंगे. टीम में नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, मथुरापुर ओपी के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर दो स्थित गिरीश गैस एजेंसी के कर्मचारियों से हुई 7.5 लाख रुपये लूट मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. इसकी अगुवाई सदर डीएसपी मो तनवीर अहमद करेंगे. टीम में नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, मथुरापुर ओपी के परमानंद लाल कर्ण व ताजपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार को शामिल किया गया है. इसके अलावा कई अन्य तेज तर्रार पुलिस कर्मियों को भी इस लूट कांड का परदाफाश करने और इसमें शामिल अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है.

नगर थाने पर मंगलवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने बताया कि टीम को द्रुतगति से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगी सीसीटीवी में उन तीनों अपराधियों की तसवीर कैद हो गयी है. उन्होंने इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस फुटेज के आधार पर इन अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है. एसपी ने कहा कि जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

फायरिंग मामले में एक हिरासत में . शहर के चीनी मिल चौक पर रविवार की संध्या हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में नगर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. इससे घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है. नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार बताते हैं कि घटना का कारण बदमाशों के दो गुटों के बीच उत्पन्न हुई वर्चस्व की लड़ाई सामने आयी है. इन्हीं में से एक ग्रुप से जुड़े युवकों ने चीनी मिल चौक पर फायरिंग की है. इनकी पहचान कर ली गयी है. जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
एसपी ने लिया नगर थाने का जायजा. पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने मंगलवार को नगर थाने पहुंच कर कांडों की समीक्षा की. इस क्रम में उन्होंने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही कुर्की, वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने समेत अन्य दिशा निर्देश दिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन