समस्तीपुर में गैस एजेंसी कर्मी से 7.5 लाख लूटे

समस्तीपुर : बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रोफेसर कालोनी गली नंबर दो के मुहाने पर गैस एजेंसी के कर्मी से 7.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना के बाद अपराधी भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.जानकारी के मुताबिक ताजपुर रोड के प्रोफेसर […]
समस्तीपुर : बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े शहर के ताजपुर रोड स्थित प्रोफेसर कालोनी गली नंबर दो के मुहाने पर गैस एजेंसी के कर्मी से 7.5 लाख रुपये लूट लिये. घटना के बाद अपराधी भाग निकले. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.जानकारी के मुताबिक ताजपुर रोड के प्रोफेसर कालोनी में गिरीश गैस एजेंसी है. सुबह 11.5 बजे एजेंसी के दो कर्मचारी दीपक कुमार व विजय शंकर शर्मा बाइक से बैंक के लिए निकले थे. बाइक दीपक चला रहा था.
विजय झोले में 7.5 लाख रुपये लेकर पीछे बैठा था. दोनों जैसे ही गली के मुहाने पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाये दो अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर कर्मियों को रोक लिया और रुपये भरा झोला छीन कर ताजपुर मेन रोड पर इंतजार कर रहे अपने तीसरे साथी की बिना नंबर की उजले रंग की अपाची बाइक पर सवार होकर चलते बने. कर्मचारी बैंक आफ बड़ौंदा में पैसा जमा करने के लिए जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद व नगर थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










