एसडीओ व एएसपी को बाहर रोका

दलसिंहसराय : भारत बंद के दौरान दलसिंहसराय अनुमंडल कोर्ट परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को दलसिंहसराय के अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्यों से अलग रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया़ इस दौरान अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल व्यवहार न्यायालय व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के संयुक्त मुख्य द्वार […]
दलसिंहसराय : भारत बंद के दौरान दलसिंहसराय अनुमंडल कोर्ट परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को दलसिंहसराय के अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्यों से अलग रखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया़ इस दौरान अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडल व्यवहार न्यायालय व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के संयुक्त मुख्य द्वार में अधिवक्ताओं ने ताला जड़ते हुए नारेबाजी की़
वहीं घटना को लेकर दोषी उपद्रवी तत्वों की अविलंब पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की़ इसको लेकर न्यायिक कार्य ठप रहा़ वहीं मुख्य द्वार में ताला जड़े होने से अपने कार्यालय पहुंचे एसडीओ विष्णुदेव मंडल व एएसपी संतोष कुमार को अधिवक्ताओं ने अंदर घुसने नहीं दिया और गेट से ही लौटा दिया. इसके बाद फिर एसडीओ व एएसपी ने अधिवक्ताओं से बता की़ एएसपी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की जानकारी देते हुए इंटरनेट पर प्राथमिकी दर्ज होने को लेकर जानकारी को दिखाया़ वहीं दोषियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई किये जाने की बात कही़ इससे संतुष्ट होने पर गेट का ताला खोला गया
और करीब चार घंटे बाद दोनों अधिकारी अपने कक्ष में जा सके़ इसको लेकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज होने को लेकर एएसपी के दिखाये जाने को लेकर गेट खोला गया है़ वहीं दोषियों की गिरफ्तारी होने तक अनवरत आंदोलन जारी रखने की बात बताते हुए कहा कि उन अधिवक्ताओं की सुरक्षा व दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है़ एसडीओ ने बताया कि भारत बंद के दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों की ओर से तोड़फोड़ व ईंट पत्थर से रोड़ेबाजी की घटना हुई है़ मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ संघ की मांग व मामले को लेकर दोषी लोगों की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










