क्रिसमस के दिन धूप खिलने की उम्मीद

समस्तीपुर : दिसंबर के 11 दिन बीत गये. जिले में सुबह और रात को ही ठंड का अहसास हो रहा है. दिन में तेज धूप पसीना छुड़ा रही है. रविवार व सोमवार को भी शहर में ऐसा ही मौसम बना रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. […]
समस्तीपुर : दिसंबर के 11 दिन बीत गये. जिले में सुबह और रात को ही ठंड का अहसास हो रहा है. दिन में तेज धूप पसीना छुड़ा रही है. रविवार व सोमवार को भी शहर में ऐसा ही मौसम बना रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. सुबह हल्की धुंध छायेगी और दोपहर में धूप निकलेगी. सोमवार सुबह हल्की धुंध छायी रही.
इससे तापमान कम रहा और लोगों को सर्दी से ठिठुरते हुए देखा गया. सूर्योदय के बाद दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती चली गयी. दोपहर में धूप में बैठना तो दूर खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था. शाम ढलने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट आयी. यहां केवल सुबह व रात को ही तापमान कम रहने से ठंड का अहसास हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










