कारोबारी समेत चार गिरफ्तार

Published at :09 Dec 2017 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
कारोबारी समेत चार गिरफ्तार

सफलता . दो बाइक व बंगाल निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त शिवाजीनगर : ओपी क्षेत्र के बरियाही घाट स्थित चतरा गांव के वाटर बेज बांध पर वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया. जांच के दौरान इन युवकों में रन्ना गांव निवासी मोहन […]

विज्ञापन

सफलता . दो बाइक व बंगाल निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त

शिवाजीनगर : ओपी क्षेत्र के बरियाही घाट स्थित चतरा गांव के वाटर बेज बांध पर वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया. जांच के दौरान इन युवकों में रन्ना गांव निवासी मोहन मंडल के पुत्र रमाकांत मंडल के जैकेट में एक बोतल अफसर चॉइस कंपनी की शराब बरामद की गयी. वहीं रन्ना गांव के ही सियाराम मंडल के पुत्र राम भजन मंडल, दूबेपुर गांव निवासी जगदीश मंडल के पुत्र बिहारी मंडल को नशे की हालत में देखकर पूछताछ की गयी.
इस दौरान तीनों युवकों ने पास के ही चतरा गांव के कारोबारी स्व. विंदेश्वरी मंडल के पुत्र विनोद मंडल के पास से शराब खरीदने की बात पुलिस को बतायी. गिरफ्तारों की निशानदेही पर चतरा गांव के कारोबारी विनोद मंडल के घर छापेमारी की गयी. इस क्रम में भूसे में रखे प्लास्टिक के बोरे में 29 लीटर 740 मिलीलीटर शराब बरामद किया गया.
इसके साथ ही पुलिस ने कारोबारी विनोद मंडल को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार युवकों का स्थानीय पीएचसी में जांच करायी. जहां अल्कोहल की पुष्टि की गयी. जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी प्रेम कुमार भारती ने बताया कि चारों गिरफ्तार युवकों में से तीन युवक शराब की नशे की हालत में अपने नतिनी के मुंडन की भोज खाकर लौट रहे थे.
चतरा वाटर बांध गांव समीप वाहन चेकिंग कर रही पुलिस की गाड़ी को देख कर दोनों बाइक सवार भागने लगे. पुलिस द्वारा पीछा कर उन्हें गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान इन युवकों ने कारोबारी के नाम उगल दिये. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर शराब के साथ करोबारी को भी दबोच लिया. साथ ही दो बाइक भी जब्त किया गया है. छापेमारी दल में ओपी प्रभारी के अलावा सह अनि मनोज कुमार, एसआई शंभू प्रसाद यादव, राम कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन